खेल जगत

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स के भाला फेंक एथलीट में सोना – चाँदी आए भारत के हिस्से,नीरज चोपड़ा रहे प्रथम

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट में भारतीय पुरुष टीम के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है और वही भारत के किशोर जेना ने रजत पदक पर जीत हासिल की है। ऐसा 72 वर्षों में पहली बार हुआ है कि एशियाई खेलों में भारत ने पहले और दूसरे दोनों ही स्थान पर अपने नाम की मोहर लगायी हो।

Asian Games 2023
Asian Games 2023

Asian Games 2023 में कौन रहे पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर?

एशियन गेम्स 2023 में भाला फेंक एथलीट में भारत के Neeraj Chopra ने 88.88 मीटर का थ्रो करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही दूसरी ओर भारत के किशोर जेना ने 87.54 मीटर का थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया है और जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के थ्रो से तीसरे स्थान पर रहे ।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक-

एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सफल प्रयास से स्वर्ण पदक को अपने तथा भारत के नाम कराया है यह उनका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है जिसके लिए भारत के प्रत्येक व्यक्ती को उन पर गर्व है।
नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो – 82.38 मीटर
नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो – 84.49 मीटर
नीरज चोपड़ा का तीसरा थ्रो – फाउल
नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो – 88.88 मीटर
नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो – 80.80 मीटर
नीरज चोपड़ा के 88.88 मीटर के थ्रो ने उन्हें स्वर्ण पदक हासिल कराया।

एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट में किशोर जेना ने जीता रजत पदक-

एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट में किशोर जेना ने रजत पदक जीता है। उनका यह पहला एशियाई खेल है और इसमे ही उन्होंने अपने और भारत के लिए रजत पदक जीत कर भारत को बहुत गर्व महसूस करावाया । किशोर जेना ने 87.54 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता है। यह किशोर जेना का पहला पदक है।
किशोर जेना का पहला थ्रो – 81.26 मीटर
किशोर जेना का दूसरा थ्रो – 79.76 मीटर
किशोर जेना का तीसरा थ्रो – 86.77 मीटर
किशोर जेना का चौथा थ्रो – 87.54 मीटर

किशोर जेना का पांचवां थ्रो – फाउल

किशोर जेना (kishore kumar jena)अपने चौथे सफल प्रयास से रजत पदक जीतने में कामयाब रहे उन्होंने 87.54 मीटर का थ्रो करके रजत पदक को अपने नाम किया। Also Read-Asian Games 2023: तजिंदरपाल सिंह ने एशियन गेम्स 2023 में गोला फेंक में जीता 45वां पदक।

2023 में ही विश्व चैंपियन बने थे नीरज चोपड़ा-

इसी साल विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था और अब एशियन गेम्स 2023 में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक हासिल किया था और अब एशियन गेम्स में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो करके दोबारा स्वर्ण पदक जीता ।

एशियन गेम्स 2023 के भाला फेंक एथलीट के शुरुआत में ही हो गई थी गड़बड़ –

भाला फेंक एथलीट जैसे ही शुरू हुई तो सबसे पहले चीन के सुन चेंग चाओ ने थ्रो किया और वो फाउल हो गया उसके बाद नीरज चोपड़ा ने थ्रो किया तो उनका थ्रो का स्कोर ही नहीं बताया गया। इसके बाद कुवैत के अब्दुल रहमान के थ्रो का स्कोर भी नहीं पता चला तो खेल को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया।Also Read-Rohtak News :अब रोहतक पीजीआईएमएस में ही करा पाएँगे किडनी ट्रांसप्लांट,जानिए कैसे उठाये सुविधा का लाभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker