मौसम

Haryana Weather :सावधान : मौसम विभाग ने जारी किया हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट

हरियाणा में बारिश ने किया हाल बेहाल

इस बार मानसून में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है  और इसके साथ ही मौसम विभाग ने जारी किया हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट।  बारिश इस बार अपनी चरम सीमा पर है। इस बार मानसून का पूरा प्रभाव पंजाब व हरियाणा और उसके आस पास लगे क्षेत्रों में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में बारिश इतनी अधिक हो रही है की वहा हर जगह पानी इतना भर गया है की मानो बाढ़ आ गयी हो। इस बारिश के पानी में अनेक प्रकार की बीमारियों का भी खतरा अधिक होता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है की अगले दो से तीन दिन में और अधिक बारिश हो सकती है। जिस वजह से मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में हाईअलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश का पानी बहुत अधिक मात्रा में सड़कों पर भर जाने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।

haryana weather

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

यमुना का जल स्तर अपनी चरम सीमा पर

इस बार यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से भी ऊपर जा पहुंचा है। जिस कारण उसका जल बाहर आकर पूरी दिल्ली, हरियाणा तथा उसके आस पास के क्षेत्रों को जलमगन कर चुका है।पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत अधिक वर्षा होने के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है।यमुना नदी का जलस्तर हथिनीकुंड बैराज के गेट खोल देने के कारण बहुत अधिक बढ़ गया तथा खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंच गया है। यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से उससे लगे हुए क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए है। और इसका सबसे अधिक प्रभाव दिल्ली व हरियाणा पर पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने किया हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की आने वाले कुछ दिनों में बारिश के बहुत ज्यादा होने के आसार है उन्होंने बताया की आने वाले कुछ दिनों तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा और झमाझम बारिश आने के भी बहुत आसार है जिस कारण मौसम विभाग ने कुछ जिलों में रेड व येलो अलर्ट जारी कर दिया है ताकि लोग अभी से अलर्ट हो जाए। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में हाई अलर्ट कर दिया है जिनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल,भिवानी ,हिसार , फरीदाबाद, रोहतक, कैथल और सोनीपत शामिल है।

यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से होने वाली जान व माल की हानि

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से आस पास के क्षेत्र में बाढ़ आ गई है जिसके चलते लोगो की दिनचर्या पूरी तरह से ठप हो गई। लोग काम के लिए घर से बाहर नहीं जा पा रहे। बाढ के चलते बहुत से लोगो ने अपनी जान गवा दी।लोगो के घरो में अंदर तक पानी घुस चूका है। हालांकि हरियाणा सरकार ने पीड़ितों के लिए राहत कोष से मदद की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker