हरियाणा न्यूज़

Haryana News : हरियाणा के IAS तथा HCS अधिकारियों का किया गया तबादला,जानिए पूरी ख़बर

Haryana News : हरियाणा में हाल ही में कई बड़े अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें एक IAS, एक IRS तथा 9 HCS अधिकारी शामिल है। सभी अधिकारियों के स्थानांतरण(IAS and HCS Transfer)  तथा नियुक्ति तय कर दी गई है।

इन स्थानों पर की गई है अधिकारियों की नियुक्ति(IAS Transfer List and HCS Tranfer List)

1. IAS ललित कुमार की नियुक्ति की प्रतीक्षा समाप्त हुई। उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक नियुक्त किया गया है। जल्द ही वह अपना कार्य भार संभालेंगे।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join
haryana ias tranfer news today
haryana ias tranfer news today

2. IRS विवेक अग्रवाल हरियाणा कौशल विकास विभाग के मुख्य निदेशक तथा हरियाणा स्वास्थ्य सुविधा निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर असित थे। अब उन्हें इस कार्यभार के अतिरिक्त कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का पद सौंपा गया है। Also Read Jind Ring Road News : पूरी हुई तैयारी,अब हरियाणा के जींद में बनेगा रिंग रोड़, जाम से मिलेगा छुटकारा ,इन गाँवों की सीमा से होकर गुजरेगा,

3. अलका चौधरी को नगर निगम NIT, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले अलका चौधरी मानेसर की संयुक्त आयुक्त का कार्यभार संभाल रही थी।

4. निर्मल नगर जो सोनीपत के उपमंडल अधिकारी के पद पर थे। उन्हें गन्नौर के उपमंडल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

5. हिसार के जोनल प्रशासक, जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल, पानीपत के प्रबंधक निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

6. अनिल कुमार यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का उपसचिव नियुक्त किया गया है। यह पहले बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी के पद पर नियुक्त थे।

7. सुरेश कुमार जो सिवानी के उपमंडल अधिकारी के पद पर नियुक्त थे, उन्हें बाढ़डा के उपमंडल अधिकारी का पद सौंपा गया है।

8. बाढ़डा के उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह को सिवानी के उपमंडल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। Also Read अब पासपोर्ट बनवाने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी हो गया है

9. मनोज कुमार को तोशाम का उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार इससे पहले महेंद्रगढ़ के जिला परिषद तथा डीआरडीओ महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे।

10. अमित कुमार जो रादौर के उपमंडल अधिकारी का कार्यभार संभाले हुए थे, उन्हें सोनीपत का उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

11. तोशाम के उपमंडल अधिकारी हरवीर सिंह को भिवानी के City magistrate नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker